भामाशाह भारतीय जन पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता के नेतृत्व में 09 फ़रवरी को होने वाली बनिया व्यापारिक रैली के लिए जन सम्पर्क अभियान शुरु कर दिया है जिसमे क्षेत्र के लगभग सभी लोग सम्मिलित होने की बात कर रहे हैं।


भामाशाह भारतीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि पार्टी उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने व्यापारियों की सुरक्षा और उनके व्यापार की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाने का वादा किया है।
इस रैली में व्यापारियों की भागीदारी और उत्साह देखने लायक होगा। यह रैली व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।